
लखनऊ. लखनऊ में स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम प्रबुद्ध सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में प्रबुद्धजनों से बातचीत हो रही है. सभी राज्यों के प्रबुद्धजनों से बातचीत का कार्यक्रम है. उन्होंने कहा कि तुल्नात्मन अध्ययन के आधार पर बातचीत हो रही है. शाह ने कहा कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूँ, हमारी पार्टी लोकतंत्र में भरोसा रखने वाली पार्टी हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. चुनाव आयोग में 1650 पार्टीया रजिस्टर्ड हैं.
इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए पार्टी के अंदर अनुशासन होन जरुरी है. लोकतान्त्रिक पद्धति के अंदर जनता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. शाह ने कहा कि हामारी पार्टी में प्रतिभा के आधार पर लोगों को अवसर मिलना चाहिए. लोकतंत्र के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए और लोकतंत्र किस प्रकार का होना चाहिए इस पर चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र को बचाकर रखा है. जिसके अंदर प्रतिभा और क्षमता होगी उसे अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा.
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी लोग जानते है कि कांग्रेस में सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यूपी की सपा-बसपा का उत्तराधिकारी भी तय है. अमित शाह ने कहा कि जिस पार्टी का खुद का लोकतंत्र नहीं होता है वह पार्टी खानदानी पार्टी होती है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ लेवल पर काम किया. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी कुशल शिल्पी के रूप में काम कर रहे हैं. पूरे देश के अंदर सुशासन के प्रति लोग जागरूक हों इसके लिए पूरे देश में अमित शाह का कार्यक्रम चल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से बीजेपी सत्ता में आई है. उन्होंने कहा जनता ने यूपी का जंगलराज ख़त्म किया. यूपी सुशासन की ओर अग्रसर है.
इस दौरान सीएम ने अपनी सरकार के काम पर बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों के लिए काम कर रही है. किसानों की आय को दोगुना करना है. सीएम योगी ने बताया कि यूपी सरकार ने किसानों के मुद्दे पर अमित शाह से मदद मांगी और उन्होंने सहयोग किया. उन्होंने कहा कि सरकार सबका विकास करेगी और सबको साथ लेकर चलेगी, लेकिन किसी का तुष्टिकरण नहीं करेंगे.
https://rashtriyadinmaan.com
