शिवपाल को लेकर कई तरह की चर्चाए


21404sjrUqIMSFHhZalFoVSnUfC9jtsc0FGMV8169192
लखनऊ,। समाजवादी पार्टी में टूट तय है। लेकिन सपा के कदावर नेता शिवपाल सिंह यादव को लेकर आज राजधानी में कई तरह की चर्चाए व्याप्त रही पहली चर्चा में उनकी और राजाभैया की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा रही दूसरी तरफ यह चर्चा रही कि वे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बनेगें।

समाजवादी पार्टी के दो और बसपा के एक एमएलसी के इस्तीफे के बाद अब सपा के वरिष्ठ नेता और इटावा के जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव एनडीए में शामिल हो सकते हैं। शिवपाल यादव जदयू का दामन थाम सकते हैं। उन्हें जदयू का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। शिवपाल यादव ने रविवार को दिल्ली में अपने बड़े भाई और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से तनातनी के कारण अब उनके चाचा शिवपाल यादव पार्टी से अलग अपनी राह तलाशने लगे हैं। शिवपाल की लाख कोशिशों के बाद भी अखिलेश और उनके रिश्ते सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अब शिवपाल यादव नीतीश कुमार के जदयू में शामिल हो सकते हैं।

उन्हें जदयू का यूपी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को मुलायम सिंह यादव से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। वहीं मुलायम से जेडीयू के वरिष्ठ नेता और सांसद शरद यादव की भी मुलाकात हुई। सूत्रों की माने तो शिवपाल यादव जल्द ही जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो सकते हैं। बतादें कि जदयू हाल ही में दोबारा एनडीए का घटक दल बना है। शिवपाल यादव को जदयू का यूपी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

बतादें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आए हुए हैं। शनिवार को अमित शाह के राजधानी पहुंचते ही सपा के दो एमएलसी बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने पार्टी और विधान परिषद की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे दिया था। जबकि एक अन्य एमएलसी मधुकर जेटली के इस्तीफे को लेकर भी अटकलें तेज हैं। जेटली को शिवपाल का करीबी माना जाता है। शिवपाल के सपा से जाने पर कई और नेताओं का उनके साथ जाना तय माना जा रहा है।


Scroll To Top
Translate »