अमित शाह टीम का एलान आज!


amit shah भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष अमित शाह की नई टीम में कौन-कौन शामिल होगा, इसका का एलान मंगलवार को हो सकता है। टीम में राम माधव, नड्डा और वरुण गांधी को मिलेगी अहम जगह।
पार्टी सूत्रों की माने तो हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों से पहले शाह की नई टीम का एलान जल्द कर दिया जाएगा। यह संकेत मिल रहे हैं कि शाह की नई टीम में महिलाओं समेत कई युवा चेहरे शामिल होंगे।
सूत्रों ने बताया कि 10 नए महासचिव हो सकते हैं और इतनी ही संख्या में सचिव हो सकते हैं। शाह की टीम में जेपी नड्डा, राम माधव, भूपेन्द्र यादव, कैप्टन अभिमन्यु, वरूण गांधी और राजीव प्रताप रूडी जगह पा सकते हैं। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र फड़नवीस या विनोद तावड़े को भी टीम में जगह मिल सकती है।
सूत्रों ने बताया कि झारखंड से रघुवीर दास और स्वतंत्र देव सिंह के नामों पर भी महासचिव पद के लिए चर्चा चल रही है। महिला मोर्चा प्रमुख सरोज पांडे महासचिव बनाई जा सकती हैं। युवा चेहरों में अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन, सुनील देवधर, रामेश्वर चौरसिया, सुधांशु त्रिवेदी, अनिल बालोनी, श्रीकांत शर्मा और महेन्दर पांडे के पार्टी सचिव बनने की संभावना है।
शाह पार्टी के नए प्रवक्ताओं को नियुक्त करेंगे युवा नेता राघव लखनपाल के युवा मोर्चे का प्रमुख बनाने पर विचार हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी के नए उपाध्यक्षों में तपीर गावो, प्रभात झा और ओम माथुर हो सकते हैं।


Scroll To Top
Translate »