नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान में सीधे लड़ने की ताकत नहीं है। इस मुद्दे पर टीवी चैनलों पर भी तीखी बहस शुरू हो गई। इतना ही नहीं भारत और पाकिस्तान के रक्षा विषयों के जानकार भी आपस में बुरी तरह भिड़ गए। यह तकरार भी किसी युद्ध से कम नजर नहीं आ रही थी।
मोदी के बयान को लेकर जब एबीपी न्यूज पर एंकर ने पाकिस्तान के प्रॉक्सी वार को लेकर सवाल किया तो पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञ तारिक पीरजादा उखड़ गए, उन्होंने परोक्ष रूप से धमकी दी कि पाकिस्तान परमाणु शक्ति है। उन्होंने कारगिल युद्ध की बात भी दोहराई। उन्होंने कहा कि कारगिल में भारत को शिकस्त मिली थी।
तारिक का इतना बोलना था कि भारत के रक्षा विषयों के जानकार कर्नल यूएस राठौड़ उखड़ गए। उन्होंने कहा कि परमाणु हमले की धमकी हमें मत दीजिए और न ही आप किसी मुगालते में रहें। पाकिस्तान का नाम दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा। जहां तक कारगिल की बात है तो वो लड़ाई हमने एक हाथ पीछे रखकर लड़ी थी। यदि हमारे दोनों हाथ खुले होते तो आपको हकीकत पता लग जाती।
उल्लेखनीय है कि दूसरी और संसद में रक्षामंत्री अरुण जेटली ने जानकारी दी है कि नई सरकार बनने के बाद पाकिस्तान की ओर से 19 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है।
https://rashtriyadinmaan.com
