अमृता सिंह ने दिग्विजय सिंह से शादी की बात सबको बताई,दोस्तों को कहा शुक्रिया


Amrita-Rai-RSTVदिल्ली | अमृता सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दिग्विजय सिंह शादी की बात सबको बताई। इस पोस्ट में उन्होंने तमाम दोस्तों को शुक्रिया कहा।
अपने खत में अमृता लिखती हैं कि उन सभी दोस्तों का शुक्रिया जिन्होंने मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया। पिछले डेढ़ साल बहुत मुश्किल और तनाव भरे थे।
उन्होंने लिखा कि दिग्विजय से शादी का कारण संपत्ति नहीं सिर्फ प्यार है। मैं दिग्विजय से पहले ही कह चुकी हूं कि वे अपनी संपत्ति अपने बच्चों के नाम कर दें। मैं अपनी नई शुरुआत सिर्फ दिग्विजय और अपने करियर के साथ चाहती हूं।
अपनी निजी तस्वीरों के वायरल होने के बारे में उन्होंने फिर से लिखा कि वे साइबर क्राइम का शिकार हुई थीं। इस सबमें उनकी कोई गलती नहीं थी। लेकिन इसके बाद भी उन्हें भद्दे कमेंट का सामना करना पड़ा।
अमृता ने लिखा है कि जिन्हें प्रेम और गरिमा का पता नहीं है, उन लोगों ने मुझे शर्मिंदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
मैं इनसे परेशान नहीं हुई और अपना काम करती रही। मुझे खुद पर और दिग्विजय के प्रति अपने प्रेम पर पूरा भरोसा था।
एज डिफरेंस कोई मायने नहीं रखता
दिग्विजय और अपने बीच के एज डिफरेंस पर भी अमृता ने लिखा। उन्होंने कहा कि मैं अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हूं और अपना भला जानती हूं। मेरे लिए हमारा एज डिफरेंस कोई मायने नहीं रखता। हम एक प्रगतिशील समाज का हिस्सा हैं और भारत का संविधान और कानून भी मुझे इसकी इजाजत देता है।
उन्होंने लिखा है कि ऐसे मामलों में समय ही सही साबित होता है। मुझे अपने फैसले पर भरोसा है। मैं एक प्रोफेशनल वूमन हूं और अपने काम से अपनी पहचान बनाई है। मैं आगे भी अपने निजी जीवन और परिवार की जिम्मेदारियां बखूबी निभाउंगी।
मैंने दिग्विजय से शादी सिर्फ प्यार के लिए की है। मैं दिग्विजय से पहले ही कह चुकी हूं कि वे अपनी संपत्ति अपने बच्चों के नाम कर दें। मैं अपनी नई शुरुआत सिर्फ दिग्विजय सिंह और अपने करियर के साथ चाहती हू

Scroll To Top
Translate »