वाडिया संस्थान देहरादून के विवादित निदेशक काे राजनीतिक संरक्षण से मिला सेवाविस्तार


 

 

11907228_519521254872223_3087119145706874563_nलखनऊ । देहरादून स्थित वाडिया भूविज्ञान संस्थान के निदेशक पाे. अनिल कुमार गुप्ता काे सेवा विस्तार मिलने से पूरे संस्थान में अंसताेष का माहौल है। विजीलेंस जांच व अन्य विवादों मे फंसे हाेने के बाद भी अंतिम समय मे श्री गुप्ता काे सेवा विस्तार दे दिया गया है ।

केन्द्र सरकार का देहरादून स्थित वाडिया भूविज्ञान संस्थान है । यहाँ पर पिछले पांच वर्षों से निदेशक का पद पाे. अनिल कुमार गुप्ता संभाल रहे थे। गत 2 9 अगस्त को उनकाें अवकाश ग्रहण करना था , इसकी तैयारी भी पूरी हो चुकी थी और उनकाे इस समबनध में पत्र भी साैपा जा चुका था कि अंतिम समय में दिल्ली से उन्हें कार्यवाहक के रूप में कार्य करने का आदेश मिल गया ।

जानकाराें का कहना है कि श्री गुप्ता का कार्यकाल काफी विवादित रहा है । उनके विरुद्ध विजीलेंस जांच भी चल रही है । नियुक्ति मे अनियमितता करने , संस्थान की गाड़ियों का घरेलू कायाे मे उपयोग करने तथा भषटाचार के कई मामले है । इसके बाद भी सेवा विस्तार दिया जाना पूरे संस्थान में चचा का विषय बना हुआ है।

जानकाराें का कहना है कि श्री गुप्ता अपने राजनीतिक संपर्क का इस्तेमाल कर अंतिम समय में सेवा विस्तार पाने मे सफल हुए है।


Scroll To Top
Translate »