
lucknow | 25 दिन से यहियागंज बाजार की बिजली व्यवस्था चरमराई हुई चल रही थी आज लगभग 12 घंटे की बिजली आपूर्ति के बाद व्यापारियों का गुस्सा सड़क पर उतरा यहियागंज व्यापार मंडल के महामंत्री नीरज गुप्ता युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा के नेतृत्व में नादान महल रोड पर जाम लगाकर धरना दिया गया व्यापारियों के द्वारा लगाए गए जाम के बाद दिनेश कुमार जे ई हरकत में आए और तुरन्त मौके पर पहुंचे | 25 दिन से बिजली व्यवस्था खराब होने के कारण व्यापारियों का गुस्सा इतना ज्यादा था की रमजान का महीना और आज बड़े मंगल का दिन होने के बावजूद 12 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रही है व्यापारियों कि मांग थी कि अधिशासी अभियंता चौक को मौके पर बुलाया जाए और खराब बिजली आपूर्ति को तत्काल दुरुस्त किया जाए ।
जे ई ने बताया कि मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति कर दी जाएगी लोड ज्यादा है ट्रांसफार्मर बढ़ने का प्रस्ताव भेज करके दूसरा ट्रांसफार्मर लगाएंगे जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित न हो जिसके लिए महामंत्री ने ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह जिन्हित कर दी जिस पर जे ई ने कहा तत्काल इस पर कार्य करूंगा महामंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति दुबारा ना हो। सारे मेंटीनेश के कार्य गुरुवार को किए जाएं व्यापार का नुकसान न हो इसके बाद व्यापारियो ने अपना धरना समाप्त किया ।
धरने में मुख्य रूप से महामंत्री नीरज गुप्ता युवा अध्यक्ष कुशमिश्रा उपाध्यक्ष विनय गुप्ता नवीन गुप्ता महामंत्री सनी लालवानी राज कमल गुप्ता श्रवण कुमार बाजपेई सुमित गुप्ता रिज़वान संजीव गुप्ता नरेश सुबोध सक्सेना आदि रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
