एग्जिट पोल :टाइम्स नाउ-वीएमआर के मुताबिक, भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिल सकती हैं 58 सीटें


 

 

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद रविवार शाम (19 मई) को विभिन्न चैनलों ने आने वाले चुनाव परिणामों पर अपना एग्जिट पोल जारी किया, जिसमें भाजपा नीत राजग को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस सत्ता से बहुत दूर है। एग्जिट पोल के नतीजों पर भाजपा ने खुशी जाहिर की, तो विपक्ष ने एग्जिट पोल पर सवाल खड़े किए और कहा उसे 23 मई की मतगणना का इंतजार है।

2014 में भाजपा गठबंधन को उत्तर प्रदेश से 73 सीटें मिली थीं। समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में पांच सीटें आई थीं। जबकि बसपा का खाता भी नहीं खुल पाया था। लेकिन 2018 में हुए उपचुनाव में फूलपुर, गोरखपुर, और कैराना में गठबंधन ने भाजपा को जबरदस्त झटका दिया था। जबकि गोरखपुर भाजपा का गढ़ था। इसके बाद 2019 के चुनाव में सपा और बसपा ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा है।

टाइम्स नाउ-वीएमआर के मुताबिक, भाजपा को उत्तर प्रदेश में 80 में से 58 सीटें मिल सकती हैं। सपा-बसपा गठबंधन को 20 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को महज दो सीटें मिलती दिख रही हैं। न्यूज 18 ने 60 से 62 सीटें राजग को तथा 16 से 17 सीटें सपा-बसपा गठबंधन को तथा एक से दो सीट कांगेस को दी है। वहीं एबीपी न्यूज-नील्सन के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा को भारी नुकसान हो रहा है। गठबंधन को 56 और कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती हैं।


Scroll To Top
Translate »