अन्ना हजारे बोले, ‘केजरीवाल के फैसलों में दिखती है तानाशाही’


 

2015_6image_08_59_361236212annahazaredelhi-llनई दिल्ली: समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में दिल्ली में छिड़े विवादों पर कहा कि उन्होंने बहुत पहले ही केजरीवाल को इसके लिए चेताया था। अन्ना ने केजरीवाल पर बरसते हुए कहा कि केजरीवाल के फैसलों और उनकी नीतियों में तानाशाही झलकती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हर बात को ईगो में लेते हैं।

अन्ना ने कहा कि केजरीवाल को बयानबाजी में फंसने की बजाए अपने काम से विरोधियों को चुप कराना चाहिए। अन्ना ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को चेताया था कि पार्टी से गलत लोग जुड़ेंगे और उसे यह भी साफ-साफ बताया था कि अच्छे आचरण वाले लोगों को पहचानना आसान नहीं होता है हालांकि अन्ना ने केजरीवाल का बचाव भी किया उन्होंने कहा कि अरविंद अच्छे आचरण वाला स्वाभिमानी इंसान है, इस पर किसी को शक नहीं होना चाहिए। अन्ना ने कहा कि केजरीवाल इस समय अभिमन्यु की तरह है जो चक्रव्यूह में फंसा हुआ है और अपनी कुछ आदतों में बदलाव करके अरविंद सबकुछ सही कर सकते हैं।


Scroll To Top
Translate »