UP में विकास प्राधिकरणों में ओटीएस के लिए आवेदन तिथि अब 31 दिसंबर तक


लखनऊ |आवास विभाग ने विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद के डिफाल्टर आवंटियों की सुविधा के लिए एक मुश्त समाधान (ओटीएस) योजना में आवेदन लेने की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार ने इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया है।

आवास विभाग ने 7 फरवरी 2020 को शासनादेश जारी करते हुए एक मुश्त समाधान योजना के लिए तीन माह का समय दिया था। यह अवधि बुधवार को समाप्त हो रही थी। विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद में कुल 33926 डिफाल्टर आवंटी हैं।

बताया जा रहा है कि ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए अभी तक करीब 11000 आवंटियों ने ही आवेदन किए हैं। आवास विभाग ने कोविड महामारी को देखते हुए डिफाल्टर आवंटियों को 31 दिसंबर 2020 तक आवेदन करने का मौका दिया है। इसमें कहा गया है कि अन्य सेवा शर्तें 6 अगस्त के आधार पर ही रहेंगी।


Scroll To Top
Translate »