प्रदेशवासियों से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में उदारतापूर्वक सहयोग करने की अपील


unnamed54rert
लखनऊ:सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज यहां उनके सरकारी आवास पर निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ब्रिगेडियर अमूल्य मोहन ने पिन फ्लैग लगाया।
मुख्यमंत्री ने पूर्व एवं सेवारत सैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनके कल्याण के लिए कृत संकल्प है। इस अवसर पर उन्होंने देश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री यादव ने प्रदेशवासियों से सैनिकों एवं उनके परिवार के कल्याणार्थ स्थापित सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में उदारतापूर्वक सहयोग करने की अपील की है।

Scroll To Top
Translate »