BJP की नीतियों से किसान,व्यापारी सभी परेशान : मुलायम सिंह यादव


unnamedooooo98ui

बरेली के राजकीय इण्टर काॅलेज में ऐतिहासिक भीड़ का जनसैलाब उमड़ा

लखनऊ : बरेली में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार से किसान और व्यापारी सबसे ज्यादा दुखी हैँ। किसान और व्यापारी दोनों सगे भाई की तरह हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रदेश सरकार ने सभी चुनावी वादे पूरे किए। लेकिन केंद्र सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। 15 लाख देने की बात की गई थी, जो कि नहीं पूरी हुई।’ उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कथनी और करनी में कभी भेद नहीं किया। हम लोग अंग्रेजी के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन इसकी अनिवार्यता के खिलाफ है। किसी भी देश में पता लगा लो, जिसने अपनी भाषा में काम किया है, उसने तरक्की की है।

सपा मुखिया ने यूरोप का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अंग्रेजी  बोली जाती है। अपनी भाषा में उन्होंने तरक्की की है। हमारी भाषा हिंदी और उर्दू है। हमने कहा था कि जो उर्दू में लिखेगा, उसे पेपर में पांच नंबर ज्यादा दिए जाएंगे। हम लोग जाति-धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं चाहते हैँ। उन्होंने कहा कि कालाधन ज्यादा घरों में नहीं है, बस सौ घरों में है। मोदी जी ने जितना ठगा है, उसका जवाब देश की जनता आने वाले चुनावों में देगी।

मुलायम सिंह यादव  ने कहा कि नोटबंदी से बहुत नुकसान हुआ है। लोगों की लगातार मौत हो रही है। नोट बदलने का कोई मतलब नहीं था। सपा मुखिया ने कहा, ‘नोट बदलने के लिए छह महीने का समय दिया जाता। यहां तक की नए नोट भी पूरे नहीं छपे हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि कालाधन किसके पास है? इसकी वजह से किसानों, मजदूरों को काफी दिक्कत हुई। सभी लोगों पर इसका प्रभाव पड़ा है। उन्होंने रोजगार पर बात करते हुए कहा कि आज पांच लाख जगह खाली है, लेकिन युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही है।

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन की संभावना के बीच सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव जी ने कांग्रेस पर तगड़ा हमला करते हुए देश की सबसे पुरानी पार्टी को देश को पीछे ढकेलने वाला बताया।
बरेली में आयोजित हुंकार रैली में मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस व भाजपा व खूब हमले किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया, सिर्फ झूठ बोला।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा से ज्यादा झूठ भला कौन बोल सकता है! प्रधानमंत्री मोदी ने देश को गुमराह किया है। आने वाले चुनाव में देश की जनता उनको इसका जवाब देगी।
मुलायम  बोले कि मोदी ने देश की जनता से किये वादे पूरे नहीं किए। वादाखिलाफी करना भी भ्रष्टाचार है।
नोटबंदी से कालेधन वालों पर कोई असर नहीं हुआ   केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कहा कि यह देश को पीछे ले जाने वाला कदम है। इससे काले धन वालों पर कोई असर नहीं पड़ा बल्कि देश की जनता परेशान हो गई है। केंद्र के इस फैसले से सबसे ज्यादा किसान व व्यापारी परेशान हैं।

 

मुलायम सिंह यादव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सरकार देश की जनता को परेशान करने के लिए नहीं होती है। कालेधन वालों पर नोटबंदी का असर नहीं पड़ा है, कालेधन वाले आप के साथ हैं।


Scroll To Top
Translate »