पलासियो मॉल माइक सिस्टम ही खराब

लखनऊः लखनऊ का सबसे बड़ा शॉपिंग माल फीनिक्स पलासियो जहां कोविड प्रोटोकॉल की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. न ही कोविड डेस्क मिली और न ही लोगों को जरूरी जानकारियां देने के लिए उद्घोषणा की व्यवस्था नजर आई. यहां के कंट्रोल रूम से संयुक्त पुलिस आयुक्त दो मिनट तक लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह देते रहे मगर बात में पता चला कि इतने बड़े शॉपिंग काल का अनाउंसमेंट सिस्टम ही खराब है. जो भी बातें उन्होंने बोली वे सब केवल कंट्रोल रूम में ही सुनाई दीं, बाहर किसी ने सुना ही नहीं. जिसके बाद अफसरों ने माल के प्रबंधकों को अंतिम चेतावनी दी. स्पष्ट कहा कि अगर तत्काल सारी दिक्कतों को दूर नहीं किया गया तो माल को सील कर दिया जाएगा.
कोविड निपटने के इंतजाम पूरी तरह से नाकाफी
पुलिस और एलडीए के अधिकारियों ने लखनऊ जनकल्याण महासमिति के पदाधिकारियों के साथ माल और एपीआई अंसल आवासीय योजना का निरीक्षण किया. जब वे पलासियो माल पहुंचे तो दंग रह गए. यहां कोविड निपटने के इंतजाम पूरी तरह से नाकाफी थे. संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया, संयुक्त सचिव ऋतु सुहास, तहसीलदार राजेश शुक्ल, लखनऊ जनकल्याण महासंघ के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे और रामकुमार यादव भी साथ थे.
कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पांलन हो, को लेकर सुशांत गोल्फ सिटी स्थिति फीनिक्स पलासियो मॉल में जेसीपी लखनऊ पीयूष मोर्डिया ने पहुचकर कंट्रोल रूम से काफी देर तक दुकानदारों और जनता को संबोधित किया और उन्हें कोविड प्रोटोकॉल के बारे में अवगत कराया. बाद में पता चला कि यह संबोधन कंट्रोल रूम से बाहर ही नही जा रहा है। पलासियो मॉल माइक सिस्टम ही खराब है. जिसके बाद में जेसीपी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और सबकुछ दुरुस्त रखने के लिए उन्होंने स्थानीय चौकी प्रभारी को तैनात कर दिया. चेतावनी दी कि एक एक व्यवस्था को सुधार दिया जाए नहीं तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें.
https://rashtriyadinmaan.com
