स्वचलित टॉयलेट से खुले में शौच से निजात


toilet

घर-घरमें शौचालय निर्माण स्वच्छता के लिए प्रेरित करने उद्देश्य से नगर पालिका ने करीब सात लाख रुपए का स्वचलित शौचालय खरीदा है। इसमें चार पुरुष चार महिला शौचालय बने हुए हैं तथा शौच के बाद हाथ धोने की भी इसमें व्यवस्था की गई है। यह टोंक जिले में इकलौता स्वचलित शौचालय है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। 

स्वचलितशौचालय को आवश्यकता होने पर सुबह शाम को किसी भी वार्ड में खड़ा कर दिया जाएगा। इसका कोई किराया नहीं लिया जाएगा। शाम को इसे नगर पालिका कार्यालय में खड़ा किया जाएगा। वार्डों में आमजन इसका लाभ ले सकेगा। साथ ही लोगों में शौचालय के प्रति जाग्रति भी आएगी तथा खुले में शौच जाने से बचेंगे। पालिका अधिशाषी अधिकारी राजूलाल मीणा ने बताया कि स्वचलित शौचालय को शादी विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में किराए पर भी दिया जा सकेगा, जिससे नगर पालिका को भी आय में वृद्धि होगी। इसके लिए नगर पालिका बोर्ड की बैठक में किराया निर्धारित होगा। 


Scroll To Top
Translate »