भारत 101 पर ढेर, श्रीलंका की आसान जीत


vuii-

पुणे, युवा तेज गेंदबाजों कासुन राजिता और दासुन चनाका की घसियाली पिच पर कातिलाना गेंदबाजी और कप्तान दिनेश चंदीमल की सूझबूझ भरी पारी से श्रीलंका ने कम स्कोर वाले पहले ट्वंटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को दो ओवर शेष रहते हुए पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल की।

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर 18.5 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई जो उसका टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरा न्यूनतम स्कोर है। भारतीय बल्लेबाज अपना पहला मैच खेल रहे 22 वर्षीय राजिता (29 रन देकर तीन विकेट) और दूसरा मैच खेल रहे शनाका (16 रन देकर तीन विकेट) के आगे नतमस्तक हो गए। रविचंद्रन अश्विन (24 गेंद पर नाबाद 31) ने टीम का स्कोर तीन अंकों तक पहुंचाया।

 

श्रीलंका की शुरुआत भी हालांकि अच्छी नहीं रही थी। आशीष नेहरा (21 रन देकर दो विकेट) ने पहले ओवर में ही नीरोसन डिकवाला (4) को मिडआन पर शिखर धवन के हाथों कैच कराया। दूसरे सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलक ने नेहरा पर छक्का जड़ा लेकिन इस तेज गेंदबाज ने अगले ओवर में उन्हें पवेलियन भेजकर स्कोर दो विकेट पर 23 रन कर दिया।

 


Scroll To Top
Translate »