
व्यापारी नेता अनूप शुक्ला के जन्मदिन पर व्यापारियों का हुआ सम्मान
लखनऊ। आल इण्डिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने आज यहां इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान में व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर व्यापारी नेता एवं प्रदेश के प्रमुख महामंत्री अनूप शुक्ला के जन्मदिन पर उन्हें पचास किलो की माला, स्वर्ण मुकुट पहना और तलवार भेंट कर बधायी दी और प्रदेशभर से आये प्रमुख व्यापारियों को मोमेण्टों और शाल देकर उन्हें सम्मानित किया गया । इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्जवलित करके किया गया। समारोह में आये व्यापारियों ने युवा व्यापारी अनूप शुक्ला के प्रदेशभर के व्यापारियों को जोड़कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मजबूती प्रदान करने का कार्य को देखते हुये उन्हें एमएलसी बनाने की अपील की।
इस मौके पर समारोह में आये व्यापारियों का आभार प्रकट करते हुये युवा व्यापारी नेता अनूप शुक्ला ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश का व्यापारी और मजबूती से कार्य करेगा और मौजूदा चुनाव में अखिलेश सरकार को पूर्ण बहुमत से बनाने के लिये पूर्वान्चल में गोरखपुर, बस्ती, गोण्डा, वाराणसी, फैजाबाद, मिर्जापुर, गाजीपुर, मऊ आदि जनपदों में व्यापारी सम्मेलनों को आयोजित कर समाजवादी सरकार बनाने के लिये व्यापारियों से आह्वान किया जायेगा। इससे पहले एक फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जाकर व्यापारियों के साथ बैठकें आयोजित की जायेगी और अखिलेश सरकार के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। श्री शुक्ला ने विश्वास जताया कि इस बार भी व्यापारियों के वोट से समाजवादी पार्टी की अखिलेश सिंह यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी, जिससे व्यापारियों के प्रति प्रदेश में अच्छा माहौल बनेगा और उनका व्यापार बढ़ेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश मुख्यमं़त्री अखिलेश यादव ने व्यापारियों के हित में काम किये है वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार ने नोटबंदी और आने वाले जीएसटी के कानूनों के जरिये व्यापारियों को रूलाने का काम किया है। जिससे इस बार के चुनाव में केन्द्र सरकार के व्यापारी विरोधी नीतियों से परेशान व्यापारियांे के हितैषी अखिलेश यादव को वोट देकर भाजपा को हराने का काम करेंगे।
इस कार्यक्रम का संचालन बदरूद्दीन अहमद ने किया और इसमें प्रमुख व्यापारियों में इन्द्रदीप जैन, मोहित अग्रवाल-आगरा, सुमित शर्मा-मथुरा, मुन्ना सोन, रमाकान्त जायसवाल, अरूण जैन, मनीषा जैन-वाराणसी, देवेन्द्र यादव, अब्दुल रहीम-गोरखपुर, जेपी यादव, रवि मिश्रा, अभिषेक तिवारी-क्रीति अग्निहोत्री पार्षद-कानपुर, नियाज अहमद, प्रिन्स खान, श्याममूर्ति गुप्ता-लखनऊ, मुरारी सिंह, राजेश सिंह- देवरिया, भारती पाण्डेय, स्नेहलता त्रिवेदी, रवि तिवारी-रायबरेली, मनीष वर्मा, विजय सराफ-मऊ, सुशील जायसवाल, गाजीपुर, नीरज तिवारी-गोण्डा, अमरेन्द्र पाण्डेय-बस्ती, हृदयानन्द-खलिलाबाद, सज्जनलाल गुप्ता-बाराबंकी, केके गुप्ता, शशि प्रकार मिश्रा- फैजाबाद, अकरम खान, प्रवीन गोयल-बरेली, राम कुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता-शाहजहांपुर, शशांक जैन, नीरज गर्ग-मेरठ, मुहम्मद आलीम-मुजफ्फरनगर, नीरज मिततल-मुरादाबाद, संजीव मलिक-शामली, जितेश, प्रतीक मिश्रा- झांसी, अरूण अग्रवाल-हमीरपुर, निशांत रस्तोगी -संभल, भूपेन्द्र प्रताप-प्रतापगढ़ आशीष जैन, बुलन्दशहर, हरिओम सिंह, रहित त्रिपाठी मिर्जापुर, सुरेन्द्र सिंघल गौतम बुधनगर, संजय कंछल-गाजियाबाद, बृजेन्द्र गुप्ता, अनुराग अग्रवाल औरैया, राजीव गुप्ता-फिरोजाबाद आदि मौजूद थे।
https://rashtriyadinmaan.com
