
लखनऊ | गोमती नगर थाना क्षेत्र के अलखनंदा अपार्टमेंट में बीटेक के छात्र प्रशांत की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले कोचिंग सेंटर में प्रशांत की अर्पण शुक्ला नाम के छात्र से कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी।
अर्पण और उसके साथियों पर ही हत्या का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है।
डीसीपी ईस्ट सोमैन वर्मा का कहना है कि स्टूडेंट ग्रुप की गुरुवार रात खाने के दौरान एक पक्ष से भिड़ंत हो गई थी। एक पक्ष ने दूसरे पर ग्लास तोड़ा था जिस पर एक पक्ष बदला लेने पर आमादा हो गया था।
प्रशांत अपनी बहन से मिलने के लिए अलकनंदा अपार्टमेंट आया हुआ था। यहीं पर चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई।
https://rashtriyadinmaan.com
