बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, आज से पांच दिन तक बंद रहेंगे बैंक


2018_12$largeimg21_Dec_2018_065641353
नयी दिल्ली : 21 दिसंबर से देशभर के ज्यादातर सरकारी बैंक पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे. इन पांच दिनों में दो दिन हड़ताल रहेगी. 21 तारीख को शुक्रवार है, इस दिन हड़ताल के कारण बैंक बंद रहेंगे. 22 तारीख को महीने का चौथा शनिवार है. 23 तारीख को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.
सोमवार 24 दिसंबर को बैंक खुलेंगे, फिर 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी सभी बैंकों में होगी. इसके बाद 26 दिसंबर (बुधवार) को भी बैंक में हड़ताल के कारण कामकाज नहीं होगा. पहली हड़ताल का आयोजन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडेरेशन करने जा रही है.
 

 


Scroll To Top
Translate »