कांग्रेस उ0प्र0 में लोकसभा का चुनाव अकेले लड़े—-सिराज मेंहदी


Rahul-Gandhi-Press-Confernece-1
देश में भाजपा को केवल कांग्रेस नेस्तनाबूद कर सकती है
लखनऊ।  उ0प्र0कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व एम.एल.सी. सिराज मेंहदी ने कहा है कि उन्होने अखिल भारतीय कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष एवं कार्यसमिति के सभी सम्मानित सदस्यों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उ0प्र0 में लोकसभा का चुनाव पार्टी अकेले लड़े। यदि पार्टी के नेता चाहें तो छोटे-छोटे दलों को साथ में ले लें। उन्होने कहा कि यही आवाज प्रदेश के लाखों कांग्रेसजनों तथा अवाम की है। अगर हाईकमान चाहे तो इसका सर्वे करा ले। उन्होने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव 2017 के चुनाव से हमें सबक लेना चाहिए। मा0 राहुल गांधी जी ने देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा करके जो किसानों के हित में नारा दिया उससे कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना दिया था लेकिन कुछ नेताओं की सलाह पर हम 28 विधायक से 7 पर आ गये जबकि अकेले लड़ते तो 80 सीट से 100 सीट तक हम अवश्य जीतते।
श्री मेंहदी ने यह अनुरोध किया है कि प्रदेश में सपा और बसपा को उसके हाल पर छोड़ दें क्योंकि उनकी लड़ाई 2019 की नहीं है उनकी असली लड़ाई का तमाशा तो जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में देखेगी क्योंकि दोनों ही पार्टी में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे, तब वहां क्या होगा इसका भी खुलासा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को करना चाहिए, उनकी बुआ और प्रदेश में चार मुख्यमंत्री रहीं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी क्या मुख्यमंत्री की कुर्सी उनके लिए छोड़ेंगीं। ऐसे में कांग्रेस को बाहर रहकर यह नजारा देखना चाहिए।
श्री मेंहदी ने कहा कि पांच राज्यांे के चुनाव नतीजों ने यह बता दिया है कि देश में भाजपा को केवल कांग्रेस नेस्तनाबूद कर सकती है और इसका विश्वास भी जनता को हो गया है क्योंकि आज देश के हर तबके का इंसान भाजपा के शासन से छुटकारा चाहता है। हमारे नेता राहुल गांधी जी का तेवर यह बताता है कि वह आज के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह तथा उ0प्र0 के मुख्यमंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ को धूल चटा देंगे, इसमें कोई शक नहीं है।

Scroll To Top
Translate »