बीसीसीआई का राजस्व 2000 करोड़ से घटकर रह जाएगा 400 करोड़


BCCI-revenue-may

नई दिल्ली। यदि मैचों के बीच विज्ञापन हटाने की लोढ़ा पैनल की सिफारिशों को लागू किया जाता है तो बीसीसीआई को 1600 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है।

कमाई में कमी का असर देश की सबसे धनी खेल संस्था के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा और साथ ही जूनियर क्रिकेट का विकास भी प्रभावित होगा।

बीसीसीआई की बैलेंस शीट के अनुसार उसका राजस्व अभी लगभग 2000 करोड़ रुपए का है और इसका बड़ा हिस्सा प्रसारण अधिकारों और विज्ञापनों से मिलता है। लेकिन लोढ़ा समिति की सिफारिशों में केवल लंच, चाय और ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान ही विज्ञापन दिखाने की बात की गई है और यदि इन्हें लागू किया जाता है तो फिर यह कमाई केवल 400 करोड़ रुपए की रह जाएगी।


Scroll To Top
Translate »