समाजवादी साइकिल यात्रा दूसरे दिन भी प्रदेश भर में चलती रही


ffrtredre4w3e43 (2)
लखनऊ|
          समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहँुचाने के लिए समाजवादी साइकिल यात्रांए आज दूसरे दिन भी प्रदेश भर में चलती रही जिसमें मंत्रियों, विधायकों तथा पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं/पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। युवा संगठनों के अतिरिक्त महिलाओं तथा अल्पसंख्यक वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में इन यात्रियों में भाग ले रहे हैं।
कल जो मंत्री अपनी प्रशासनिक व्यस्तता के कारण साइकिल यात्रा में शामिल नही हो सके थे आज वे भी इसमें शामिल हुए और उन्हांेने हरी झण्डी दिखाकर साइकिल यात्री जत्थों को रवाना किया। मंत्री श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने अमेठी में और श्री मनोज पाण्डेय ने ऊँचाहार में साइकिल यात्राओं की शुरुआत की। मंत्री श्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी और श्री महबूब अली ने भी अपने जनपदों में साइकिल यात्रियों को रवाना किया।
साइकिल यात्रा में मंत्रियों में श्री माता प्रसाद पाण्डेय, बलराम सिंह यादव, पारसनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, रामगोविन्द चैधरी, पंडित सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कमाल अख्तर, राममूर्ति वर्मा आदि की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने अपने क्षेत्रों में साइकिल यात्रियों को रवाना किया। बाराबंकी जनपद में ग्राम्य विकास मंत्री श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने पूर्व जिलाध्यक्ष मो0 मेराज के गाँव कन्दरवल खुर्द से साइकिल जत्थे को रवाना किया।
  समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 01 मई से प्रारम्भ साइकिल यात्राओं का समापन 10 मई 2016 को होगा। इन यात्राओं में पार्टी कार्यकर्ता प्रचार सामग्री के वितरण के साथ ग्रामीणों की समस्यांए भी जान रहे हैं।
  समाजवादी सरकार ने चार वर्ष के कार्यकाल में चुनावी घोषणा पत्र के वादे पूरे कर दिये हैं। इनसे समाज के सभी वर्गो के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। समाजवादी सरकार ने अपने 4 वर्ष पूरे होने पर 15 एवं 16 मार्च 2016 को सभी विकासखण्डों में विकास दिवस समारोह मनाया था।
आगरा, इलाहाबाद, झाँसी, सहारनपुर, गोरखपुर, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, मिर्जापुर, फैजाबाद, बलरामपुर, बस्ती, रायबरेली, अमेठी, कानपुर, सुल्तानपुर, बहराइच आदि जनपदों में मिली सूचनाओं के अनुसार यहाँ साइकिल यात्रियों की रैलियाँ निकली तो सड़क के दोनों किनारांे पर खड़ी जनता ने भी समाजवादी पार्टी और श्री मुलायम सिंह यादव तथा श्री अखिलेश यादव के पक्ष में जोरदार नारेेबाजी कर उनका अभिनन्दन किया।
  इस साइकिल यात्रा का एक सुखद परिणाम यह रहा कि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क होता गया। साइकिल यात्रियों को संबन्धित लाभार्थियों की सूची दे दी गई है। साइकिल यात्रियों के पास वितरण के लिए समाजवादी सरकार की विकास योजनाओं की प्रचार सामग्री भी है। इस भयंकर गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच साइकिलों का जत्था जहाँ-जहाँ भी गया वहाँ लोगो ने उनका स्वागत किया।

Scroll To Top
Translate »