जन्मदिन पर सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा


default.aspxनई दिल्ली: दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार वीरेंद्र सहवाग ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग को अलविदा कह दिया जिससे उनके एक दशक के सुनहरे कैरियर का भी अंत हो गया ।
आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे सहवाग कल दुबई में एक समारोह के दौरान ही संन्यास के संकेत दे चुके थे और कुछ घंटे बाद ही उन्होंने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी।  सहवाग ने ट्वीट किया कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हर प्रारूप और इंडियन प्रीमियर लीग को अलविदा कह रहा हूं। सहवाग ने यह फैसला अगले साल मास्टर्स चैम्पियंस लीग 2020 खेलने के लिए करार करने के बाद लिया । इस लीग में सिर्फ रिटायर्ड क्रिकेटर ही खेल सकते हैं। कुछ दिन पहले ही तेज गेंदबाज जहीर खान ने संन्यास लेने की घोषणा की थी। सहवाग 2013 से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।
बारह बरस के अपने सुनहरे अंतरराष्ट्रीय कैरियर में सहवाग ने 104 टेस्ट खेलकर 8586 रन बनाये जिसमें 23 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।  टेस्ट में तिहरा शतक जडऩे वाले वह अकेले भारतीय हैं । उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 319 रन बनाए थे जो भारतीय रिकार्ड है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी 309 रन बनाये और दो तिहरे शतक जमाने वाले बिरले बल्लेबाजों में वह शामिल हैं।

Scroll To Top
Translate »