लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधानसभा के 11 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए। भाजपा ने 8 और सपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, बसपा अपना खाता खोलने में नाकाम रही।
भाजपा ने गंगोह, इगलास, लखनऊ कैंट, गोविंदनगर, मानिकपुर और बलहा (सुरक्षित) सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि उसके सहयोगी पार्टी ‘अपना दल’ ने प्रतापगढ़ सीट अपने कब्जे में कर लिया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने रामपुर, जलालपुर और जैदपुर सीटों पर जीत दर्ज की है।
https://rashtriyadinmaan.com

