धनतेरस से पहले सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट ,400 रुपये नरमी


लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार आज सोना हाजिर 3.50 डॉलर उतरकर 1,487.15 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1,490. डॉलर प्रति औंस पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में नरमी रही। चांदी हाजिर 0.12 डॉलर उतर कर 17.60 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। स्थानीय बाजार में आज सोना स्टैंडर्ड 400 रुपये उतरकर 39,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट लेकर 39,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 ग्राम के भाव पर स्थिर रही।

चांदी हाजिर में कोई विशेष उतार चढ़ाव नहीं देखा गया। यह पिछले दिवस की तुलना में 70 रुपये टूटकर 46930 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा 31 रुपये बढ़कर  45,381 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे।

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम….. 39,370 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम …….39,200 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम…..46,930रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम…..45,381 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई … 920 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई… 930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम…………. 30,200 रुपये


Scroll To Top
Translate »