
250 से अधिक कार्यकर्ता घायल, 100 की चोटें गंभीर
लखनऊ,। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर विधानसभा का घेराव किया। इस विशाल प्रदर्शन की अगुआई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने की। सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, महिला कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये बर्बर लाठी चार्ज, आंशू गैस, मिर्ची बम तथा वाटर कैनन से 250 से अधिक कार्यकर्ता घायल, 100 की चोटें गंभीर आयी है । प्रदेश अध्यक्षमौर्या ने पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये इस बर्बर लाठी चार्ज की घोर निन्दा की है और कहा कि ” अब बर्बर सरकार के अन्त का समय आ गया है।
“राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने बुधवार की सुबह से ही विधानसभा का घेराव किया। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में बीजेपी के सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं ने काफी बवाल काटा। जिन्हें संभालने के लिए लखनऊ पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। बुधवार को हो रहीं कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन और बीजेपी के विधानसभा घेराव की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पीजीआई से लेकर जानकीपुरम तक और राजाजीपुरम से लेकर चिनहट तक लम्बा जाम लगा है जिसकी वजह से ऑफिस जाने वाले को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक की समस्या आम बात है लेकिन जब ट्रैफिक पुलिस को बुधवार को होने वाले कर्मचारियों के प्रदर्शन और बीजेपी के विधानसभा घेराव के बारे में पता था फिर भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। जिसकी वजह से कई जगह लोग घंटों जाम में फंसे हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लएि बेरीकेडिंग लगा रखी थी। हंगामा कर रहे बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां चलाईं। 
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन में भाजपा सांसद, विधायक, और कार्यकर्ता शामिल हुए। सड़क पर खड़ी कार्यकर्ताओं की गाड़ियों ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त कर दी वहीं, बीजेपी कार्यालय को पुलिस ने चारो ओर से घेर कर उनपर वॉटर कैनन का प्रयोग कर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज से वहां भगदड़ मच गई और कार्यकर्ता निर्माणाधीन विधान भवन की ओर भागने। काफी देर तक चले हंगामे के चलते यातायात बाधित हो गया जो काफी देर में सही हजरतगंज में मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन के चलते गाड़ियां घंटों जाम में फंसी रहीं। उधर से निकलने वाला हर कोई जाम में फंस रहा था। इस दौरान कई थानों की पुलिस और पीएसी मौजूद रही। प्रदर्शन के चलते एम्बुलेंस जाम में फंसी रही।
काफी देर तक चले बवाल के बाद पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया लेकिन सभी हलकान रहे। वहीं, जाम से स्कूली बच्चे भी परेशान रहे। यातायात पुलिसकर्मी मोर्चा संभाले रहे लेकिन प्रदर्शनकारियों के आगे उनकी एक न चली। नतीजन शहर के मुख्यमार्ग से जुड़ने वाली सड़कें भी जाम से चोक हो गईं। जल्दबाजी के चक्कर में लोगों ने शॉर्टकट अपनाए और विपरीत दिशा में वाहनों को चलाना शुरू किया इससे स्तिथि और खराब हो गई। सड़क जाम होने से राहगीरों को भयंकर धूप में परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटो चले बवाल के बाद जब प्रशासन के आश्वाशन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
https://rashtriyadinmaan.com
