भाजपा ने प्रदेश केजिला मुख्यालयों पर राहुल गांधी का पुतला फूंका


14567989_1705876956400169_8996917441721930407_n
लखनऊ | काग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष  राहुल गांधी तथा काग्रेस पार्टी के नेताओं श्री संजय निरूपम, दिग्विजय सिंह, किशोर उपाध्याय ने अमर्यादित सतही बयान देकर भारत की आन-बान-शान बहादुर सेना के द्वारा किये गये वीरतपूर्ण कृत्य का मखौल उडाने का प्रयास किया गया उससे पूरे प्रदेश की जनता में रोष व्याप्त है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आज प्रदेश के सभी जिला/महानगर युर्वा मोर्चा इकाईयों ने ‘‘सेना के सम्मान भाजपा मैदान‘‘ नारे के साथ जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होकर धरना प्रर्दशन किये तथा विरोध स्वरूप राहुल गांधी का पुतला फूंका।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत की सेना पर देश की 125 करोड़ जनता को गर्व है। भारत की जनता यह हक किसी को नहीं देती कि वह सेना के वीर सपूतों की सहादत को मखौल उड़ाए। उन्होने कहा कि सम्भवतः कांग्रेस पार्टी 2014 को भूल गई जब इसी तरह के कृत्यों के कारण प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नेपथ्य में भेज दिया
कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शहीदों पर दिए गए विवादित बयान पर देश में आक्रोश है और जनता चारों ओर उसकी निंदा कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने आज कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी जिला इकाइयों में राहुल गांधी का पुतला फूंका। औरैया में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में नगर के सुभाष चैक पर राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया गया यहां पर सर्वेश कठेरिया विशाल शुक्ला शिवम दिक्षित भूरे चैबे आदि थे। महोबा जिले में भी भारतीय सेना के खिलाफ राहुल गांधी दिग्विजय सिंह संजय निरुपम द्वारा अभद्र टिप्पणी करने को लेकर राहुल गांधी का पुतला जलाया गया और माननीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर कोतवाल को दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी के कानपुर दक्षिण जिले में भी देशभक्त सैनिकों और देश की सवा करोड़ जनता के प्रति अपमानजनक बयान देने के कारण कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला हरजिंदर नगर बाजार में पुतला जलाया गया कार्यक्रम में भाजपा विधायक सतीश महाना विधायक रघुनंदन भदौरिया जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता राकेश तिवारी बी डी राय मनोज यादव गायत्री उमराव चिंता सिंह चंदेल आदि थे।
पश्चिम क्षेत्र में सहारनपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर,शामली मेरठ में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया, मेरठ जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा व युवा सम्मलेन संयोजक सचिन भाटी के नेतृत्व में, सभी कार्यकर्ता भगवती फार्म हाउस, गढ़ रोड पर एकत्र हुए और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए, पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस अवशर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री हरीश चैधरी, वीपी त्यागी, योगेश त्यागी, राजेश्वर छतरी, अमित त्यागी सोनू, पंकज भरद्वाज, अमित माछरा, इन्द्रपाल बजरंगी, आदि रहे,
भारतीय जनता पार्टी के कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ रामशरण कटियार के नेतृत्व में पूर्व सांसद कमल रानी वरुण महामंत्री कमलेश द्विवेदी पवन प्रताप सिंह राजनारायण कुरील ने राहुल गांधी की टिप्पणी को देश के लिए दुखद बताया। राहुल गांधी का पुतला दहन किया
काशी क्षेत्र के जौनपुर, सोनभद्र, गाजीपुर, अमेठी, चंदौली, वाराणसी गोरखपुर क्षेत्र के बस्ती, पड़रौना, कुशीनगर, संतकबीरनगर, अवध क्षेत्र के लखनऊ, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, उन्नाव, ब्रज क्षेत्र के आगरा, मथुरा, बरेली, कांसगंज समेत पूरे प्रदेश की सभी जिला इकाई पर आक्राोशित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।

Scroll To Top
Translate »