लखनऊ में भाजपा नेताओं ने रखा उपवास


Dharana
लखनऊ। बजट सत्र में विपक्ष के हंगामे के बाद सत्र का काम ना होने को लेकर भाजपा आज देशव्यापी उपवास पर है। लखनऊ में योगी सरकार और भाजपा के कई मंत्री और विधायक भी उपवास कर रहे है। इसी कड़ी में हजरतगंज में सरदार पटेल की प्रतिमा के सामने भाजपा नेता और कार्यकर्ता जमा रहे। इसमें भाजपा विधायक पंकज सिंह, योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा और मंत्री ब्रिजेश पाठक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद है।

विपक्ष के अलोकतान्त्रिक रवैये के खिलाफ आज केंद्र की मोदी सरकार सहित भाजपा सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद व कार्यकर्ता देशव्यापी उपवास कर रहे है। यह उपवास संसद सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा हंगामे कर के काम बाधित करने और सत्र का काम पूरा ना होने देने के विरोध में किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनके मंत्री और विधायक भी इस उपवास में शामिल है। जिसके चलते भाजपा के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता आज लखनऊ के हजरतगंज स्थित सरदार पटेल प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे है। इस प्रदर्शन में योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा, मंत्री ब्रिजेश पाठक, विधायक पंकज सिंह, सुधीर कुमार सहित दर्जनों सांसद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Scroll To Top
Translate »