
लखनऊ। महिलाओं के प्रति बढ़ते जघन्य अपराध हत्या, बलात्कार एवं उन्नाव में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप एवं दर्ज हुए गंभीर धाराओं में एफआईआर के बाद भी योगी सरकार द्वारा गिरफ्तारी न किये जाने के विरोध में आज अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुश्री सुष्मिता देव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से माल एवेन्यू से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च को रास्ते में लालबहादुर शास्त्री मार्ग के पास बैरीकेडिंग लगाकर भारी पुलिस बल द्वारा रोका गया, जहां पुलिस से काफी देर तक धक्कामुक्की के बाद बैरीकेडि़ंग तोड़कर महिलाएं एवं युवा कांग्रेसी आगे बढ़े जहां उन्हें पुलिस द्वारा घेरकर रोका गया जिस पर सभी लोग सड़क पर धरने पर बैठ गये और प्रदेश की योगी सरकार एवं पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे।

करीब डेढ़ घण्टे धरने पर बैठने के उपरान्त धरने पर बैठी सुश्री सुष्मिता देव, विधायक श्रीमती अराधना मिश्रा, विधायक सुश्री अदिति सिंह, पूर्व सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री अनुपमा रावत, श्रीमती शमीना शफीक, डा0 नीता मिश्रा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्री श्रीनिवास बी.वी., युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डा0 उमाशंकर पाण्डेय, श्री आनन्द शंकर सिंह राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस एवं विधायक, मध्य जोन के अध्यक्ष श्री अंकित परिहार, पूर्वी जोन के अध्यक्ष श्री नीरज तिवारी, सुश्री अनुसुइया शर्मा, श्री वीरेन्द्र मदान, डॉ0 लालती देवी, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्रीमती आरती बाजपेयी, श्री मानवेन्द्र तिवारी, श्री विशाल सिंह, श्री अंकित धान्विक, श्री रितेश यादव, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती शालिनी सिंह, श्रीमती शीला मिश्रा, श्री सोमेश सिंह चौहान, श्रीमती सुनीता रावत, श्रीमती आरती बाजपेयी, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र, श्री गौरव चौधरी, श्री हिमांशु शर्मा, श्री मनोज पाठक, श्री आनन्द प्रताप सिंह, श्री मनोज तिवारी, श्रीमती शुचि विश्वास, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती सरलेस रावत, श्रीमती रितु रावत, डा0 दीप्ति सचान, सुश्री आस्था तिवारी, श्री दीपेन्द्र मिश्रा, श्री सचिन रावत, श्री स्वतंत्र शुक्ला, सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनेां को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर बस में भरकर कैण्ट थाने ले जाया गया जहां एसीएम प्रथम श्री राय ने लगभग एक हजार लोगों की गिरफ्तारी की बात कहते हुए सभी को रिहा करने की घोषणा की।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि धरने को सम्बोधित करते हुए अ0भा0 महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुश्री सुष्मिता देव ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करने वाली मोदी और योगी की सरकार में बेटियों के साथ बलात्कार हो रहा है और बलात्कार के आरोपी को सरकार बचाने में लगी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। महिला कांग्रेस महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न और अपराध के खिलाफ आवाज उठायेगी और सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी।
https://rashtriyadinmaan.com
