
लखनऊ. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहारनपुर की हिंसा को भाजपा के फैलाये जहर का नतीजा बताया है. एक कार्यक्रम में बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि इस तरह की घटना किसी सरकार में नहीं हुयी. उन्होंने कहा कि यूपी में जीत भाजपा की जीत नहीं है बल्कि आरएसएस और बहकाने वालों की जीत हुयी है.
अखिलेश ने कहा कि बीते 2 महीने में सरकार कानून व्यवस्था पर असफल रही है. यह बीजेपी का गोल्डन पीरियड है 5 साल पूरे होने पर केंद्र का हिसाब दे और राज्य का हिसाब दे.
समाजवादी पार्टी के बारे में अखिलेश ने कहा कि हम समाजवादियों के खिलाफ दुश्मन कम है क्या,घर में कोई दुश्मन नहीं. उन्होंने सवाल उठाया कि सपा-बसपा के साथ आने पर लोगों को चिंता क्यूं? 2019 में कैसा चुनाव होगा पता नही पर सभी दल एक होकर लड़े विपक्ष मजबूत हुआ तो बीजेपी सामने नही टिक पाएगी, लोस चुनाव में सपा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अखिलेश ने कहा कि हमने एक्सप्रेस वे बनाया,जिलामुख्यालय जोड़े,समाजवादी पेंशन दी आप इसे बढ़ाकर दिखाये. आपने एक्सप्रेस वे की जांच कर अच्छा किया,सच्चाई सामने आए. जो अफसर हमारी सरकार में थे इस सरकार में भी है. हमने 23 महीने में 302 km बनाया,आप पूर्वांचल एक्सप्रेस बना के दिखाएँ. पीएम जो काम नही कर सकते यूपी के सीएम वो काम कर सकते है.
https://rashtriyadinmaan.com
