सीएम योगी 26 मई को पहुंचेंगे पीएम के संसदीय क्षेत्र काशी , करेंगे चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा


yogi-adityanath-667
lucknow . पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचेंगे. सीएम अपने दौरे पर विकास कार्यों की समीक्षा के साथ साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन कार आशीर्वाद भी लेंगे. इस दौरान वे घाटों का भी स्थलीय निरिक्षण करेंगे. सीएम के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएम के संभावित कार्यक्रमों की लिस्ट जारी कर दी है. इस कार्यक्रम के अनुसार 26 मई को शाम 5 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर गोरखपुर से आगमन होगा. इसके बाद शाम 6:15 पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे. साथ ही सीएम शाम 6:50 पर दशाश्वमेध घाट और राजेंद्र प्रसाद घाट का निरिक्षण करने पहुंचेंगे. इसके बाद सीएम वाराणसी सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे.
27 मई की सुबह आईडीपीएस योजना का भेलूपुर और कमच्छा में स्थलीय निरिक्षण. इसके बाद सामने घाट पर बन रहे पुल और उसके एप्रोच रोड का निरीक्षण करेंगे. यहां से सीएम मंडुवाडीह में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे. जहां से वे गोईठहां में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने जाएंगे. इसके बाद वे कबीरचौरा स्थित शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे.  स्थलीय निरिक्षण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ स्वतन्त्रता हाल जिले के गंगा किनारे स्थित गाँवों के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद वे कमिश्नर ऑफिस के ऑडिटोरियम में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.

Scroll To Top
Translate »