भाजपा ने घोषित की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची


ggftr54r54
  दिल्ली  |       11 जून को होने वाले राज्यसभा चनावों के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस के बाद आज भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ढाई सौ सदस्यों वाले उच्च सदन राज्यसभा में हर दो साल पर खाली होने वाली दो तिहाई सीटों में से फिलहाल 15 राज्यों से कुल 57 सदस्यों का कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है।
  • राज्यसभा की खाली हो रही 57 सीटों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से 11, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से 6-6, बिहार से 5 और राजस्थान व कर्नाटक से 4-4 सीटें शामिल हैं।
  • रिटायर होने वाले सदस्यों में केंद्र सरकार के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमन सहित कांग्रेस की अंबिका सोनी, जेडीयू के केसी त्यागी भी शामिल हैं।
  • भाजपा ने रिटायर होने वाले अपने सभी सदस्यों को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।
  • इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को अपने उम्मादवारों की घोषणा कर दी है।
  • मालूम हो कि कांग्रेस के 14 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन वर्तमान परिदृश्य में संख्या बल के गणित के आधार पर वह सिर्फ 8 सदस्यों को ही राज्यसभा भेज सकती है।
  • इस चुनाव के बाद राज्यसभा में कांग्रेस के 67 सांसदों में 59 ही बचेंगे, साफ है कि कांग्रेस को 8 सीटों का नुकसान हो रहा है।

ये होंगे भाजपा उम्मीदवारः

  • राजस्थान से यूपी भाजपा प्रभारी ओम माथुर, वैंकेय्या नायडू, हर्षवर्धन सिंह, राम कुमार वर्मा जाएंगे राज्यसभा।
  • झारखंड से मुख्तार अब्बास नकवी होगे राज्यसभा सांसद।
  • हरियाणा से चौधरी वीरेन्द्र सिंह जाएंगे राज्यसभा।
  • महाराष्ट्र से ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल जाएंगे राज्यसभा।
  • कर्नाटक से निर्मला सीतारमण जाएंगी राज्यसभा।
  • गुजरात से पुरूषोत्तम रूपाला जाएंगे राज्यसभा।
  • मध्य प्रदेश से अनिल माधव दवे जाएंगे राज्यसभा।
  • बिहार से गोपाल नारायण सिंह जाएंगे राज्यसभा।
  • छत्तीसगढ़ से रामविचार नेताम जाएंगे राज्यसभा।

Scroll To Top
Translate »