पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में नागरिकों का गुस्सा फूटा पाकिस्तान का पुतला फूंका


lucknow  | भारतीय नागरिक परिषद्  के तत्वावधान में आज जी पी ओ स्थित गाँधी प्रतिमा पार्क में हुई सभा में  पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में नागरिकों का गुस्सा फूटा | सभा में एक प्रस्ताव पारित  कर भारत सरकार से मांग की गई कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हमले का तत्काल मुंहतोड़ जवाब दिया जाये | प्रस्ताव में मांग की गई कि पाकिस्तान पर हमला कर 1971 का इतिहास दोहराया जाये , यही पूरे देश की पुकार है |  सभा में विरोध दर्ज करने हेतु  पाकिस्तान का पुतला फूंका गया |

सभा में आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई | वक्ताओं ने कहा कि संकट की इस अभूतपूर्व घड़ी में सारा देश वीर जवानों के परिवार के साथ खड़ा है | पूरे  घटना के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है और लोगों का खून खौल  रहा है |

वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से मांग की कि बिना विलम्ब किये पकिस्तान पर आक्रमण कर पकिस्तान में चल रहे सभी आतंकी कैम्पों को पूरी तरह तबाह किया जाये | वक्ताओं ने कहा कि इस आतंकी हमले से देश का धैर्य समाप्त हो गया है अतः पकिस्तान और आतंकी संगठनों को ऐसा सबक सिखाया जाये कि वे ऐसी हरकत करने की हिम्मत फिर कभी न जुटा पाएं |

सभा में भारतीय नागरिक परिषद् के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री , महामंत्री रीना त्रिपाठी , रमाकांत दुबे ,शैलेन्द्र दुबे ,राजीव सिंह ,सदरुद्दीन राना ,सुहेल आबिद ,कमलेश मिश्र ,एच एन पाण्डे ,ए ए फारूकी ,एस एस निरंजन ,वाई एन पाण्डे ,बिपिन प्रकाश वर्मा ,आरती प्रसाद सिंह ,राजीव श्रीवास्तव ,अजय तिवारी ,प्रेमा जोशी ,निशा सिंह ,सुमन दुबे ,पवन सिंह ,डॉ मौलेन्दु मिश्र ,कुलेन्द्र प्रताप सिंह ,दिलीप पाठक ,के के अग्रवाल ,महेंद्र राय ,प्रेम नाथ राय ,पी  एन तिवारी ,देवेंद्र शुक्ल , असीम पांडेय ,धनञ्जय द्विवेदी ,देवेंद्र द्विवेदी ,अजय सिंह , आर एस वर्मा ,जयकेश त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए |


Scroll To Top
Translate »