
लखनऊ । एक चैनल पर बोलते हुए एलडीए चीफ इंजीनियर इन्दु शेखर सिंह ने कहा कि अभी तक एलडीए जो ईडब्ल्यूएस मकान बनाता था उस की क्वालिटी पर बहुत ध्यान नहीं दिया जाता था, ना उसके स्टकचर पर अब वह नई तकनीक से मकान बनायेंगे ।
इसका मतलब अभी तक एलडीए ने जो लाखों, लोगों को ईडब्ल्यूएस मकान बना कर बेचें है वह घटिया क्वालिटी के थे ।
एलडीए अधिकारियों ने यह जानते हुए भी आम जनता को घटिया क्वालिटी के मकान बेच कर उनको ठगा है । एलडीए चीफ इंजीनियर इन्दु शेखर सिंह के इस बयान ने पूरे एलडीए को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है साथ ही उन अभियंताओं , वीसी, सचिव पर भी सवाल उठा दिया है जिन की निगरानी में एलडीए अब तक लाखों ईडब्ल्यूएस मकान बना कर जनता को बेच चुका है ।
योगी सरकार , जब प्रदेश में विकास प्राधिकरण को गुणवत्ता पूर्वक मकान बनाने के लिए जोर दे रही है ऐसे समय पर एलडीए चीफ इंजीनियर इन्दु शेखर सिंह का बन चुके ईडब्ल्यूएस मकानों के बारे में ऐसा बयान कई सवाल खड़े कर रहा है ?
https://rashtriyadinmaan.com
