
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनपद सन्तकबीरनगर के बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम सिद्दीकी ने बहुजन समाज पार्टी छोडक़र अपने समर्थकों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजाराम पाल पूर्व सांसद के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी मदन मोहन शुक्ला ने मोहम्मद आजम सिद्दीकी सहित सभी सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक फजले मसूदए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चै0 सत्यवीर सिंह, संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष परवेज खान मौजूद रहे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजाराम पाल ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार के कुशासन से प्रदेश का हर वर्ग आज त्रस्त हो गया है। केन्द्र की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश की जनता सपा, बसपा और भाजपा तीनों दलों की सरकारों को देख चुकी है। राहुल गांधी की चल रही देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी श्रीमती शीला दीक्षित के नेतृत्व में चल रही 27साल यूपी बेहाल यात्रा के जरिये आम जनता में कांग्रेस पार्टी का जो संदेश पहुंच रहा हैए उससे कांग्रेस के पक्ष में जनता लामबन्द हो रही है। प्रदेश का चाहे वह पिछड़ा वर्ग हो, अल्पसंख्यक हों, दलित हों, युवा हों, महिलाएं हों, प्रदेश और केन्द्र की सरकार से ऊब चुकी हैं और कांग्रेस की ओर देख रही हैं।
श्री पाल ने कहा कि मोहम्मद आजम सिद्दीकी के पार्टी में शामिल होने से सन्तकबीर नगर सहित पूर्वांचल के कई जनपदों में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में सभी को पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने बताया कि मो0 आजम सिद्दीकी के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से मो.आरिफ, मो.अकबर, मो.अजीज खान, नूर आलम, अब्दुल खालिक आदि हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
