मुुलायम, अखिलेश, राजबब्बर ने सेना की जमकर की तारीफ


12278996_873082272808763_6776212495678354128_n
लखनऊ,|  सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने उरी हमले को लेकर पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को दिए गए मुंह तोड़ जवाब की उन्होंने जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना बहुत बहादुर है। उसे पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना आता है। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव 1996 में भारत के डिफेंस मिनिस्टर थे और आज उनके स्वर कुछ उसी औदे के लग रहे थे। सपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए आगे कहा कि पाक के खिलाफ केंद्र के फैसले का वह समर्थन करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान के कब्जे का कश्मीर भी तत्काल वापस ले लेना चाहिए। पाकिस्तान को 2 टूक जवाब दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की सरकार पर हमें सुरक्षा का भरोसा है। मैं मोदी सरकार के साथ हूं। सेना की यह कार्रवाई काबिल-ए-तारीफ है। मैं चाहता हूं कि हमारी बहादुर सेना पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंपों को तबाह कर दे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इंडियन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक का स्वागत किया है। भारतीय सेना के इस साहसिक कार्य की उन्होंने सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा, “इस विपरीत स्थिति में हम अपने वीर जवान और केंद्र सरकार के साथ हैं।

160712135519_raj_babbar_624x351_pti

वहीँ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा, “अगर हमारी सेना ने कोई निर्णय लिया है तो पूरा देश उनके साथ है.” इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि मेरी राय में पाकिस्तान से लड़ाई नहीं बातचीत से हर मसले का हल निकाला जा सकता है। सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान जाने से रोकने से भी किसी भी समस्या का समाधान नहीं होगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आदेश के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ये सर्जिकल स्ट्राइक की गई है। राजनाथ सिंह की नजर लगातार इस ऑपरेशन पर थी।


Scroll To Top
Translate »