
लखनऊ । नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहीं बसपा सुप्रीमो मायावती अब खुद सवालो के घेरे में खड़ी हो गयी है। आयकर विभाग ने उनके भाई आनंद के खिलाफ बेनामी संपत्ति के मामले में जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने आनंद समेत नोएडा के कई बिल्घ्डर्स को नोटिस भेजा है। आनंद पर इन बिल्डर्स से बेनामी संपत्ति के लिए सांठगांठ करने का आरोप लगा है। आरोप है कि मायावती के भाई ने प्राइवेट बिल्डर्स के साथ गठजोड़ कर बेनामी संपत्तियां बनाई है। प्रदेश में बसपा सरकार के दौरान भी उन पर अवैध कैश लेन देन के मामले में आरोप लगे थे। इसके अलावा मायावती पर भी आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है।गौरतलब है कि मायावती नोटबंदी के बाद से केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमला कर रही हैं।
आज भी उन्होंने लखनऊ में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव सन्निकट हैं। ऐसे समय में आयकर विभाग की नोटिस मायावती के लिए एक तगड़ा झटका माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार सार्वजनिक मंचों से कह रहे हैं कि बेनामी संपत्ति रखने वालों की अब खैर नहीं है।
https://rashtriyadinmaan.com
