
लखनऊ,। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 28 दिसम्बर से फिर रथ यात्रा पर निकलेंगे। इस बार उनका रथ बुंदेलखंड में चलेगा। वह वहां की बबीना सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।अखिलेश शुरु से बुंदेलखंड क्षेत्र को लेकर गंभीर रहे हैं। सपा का इस ोत्र में अच्छा जनाधार भी माना जाता है। ऐसे में उन्होंने अपनी रथ यात्रा का अगला पड़ाव बुंदेलखंड को बनाया है। खबर है कि रथ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री 28 दिसंबर को महोबा के पनबाड़ी क्षेत्र में सोलर प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर महोबा समेत पूरे बुंदेलखण्ड में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
गौरतलब है कि सपा परिवार में चल रहे विवाद के बीच अखिलेश ने रथ यात्रा की शुरुआत तीन नवम्बर को राजधानी लखनऊ से उन्नाव तक की थी। हालांकि उस समय उनका रथ थोड़ी दूर चलने के बाद ही जाम हो गया था। इसके बाद वह चार पहिया वाहन से उन्नाव तक गये थे। इस तरह उनकी पहली रथ यात्रा रोड शो में तब्दील हो गयी थी।
https://rashtriyadinmaan.com
