
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बुलंदशहर की घटना में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और चिंगरावठी गांव निवासी सुमित की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने एडीजी इंटेलीजेंस एसबी शिरडकर को तत्काल मौके पर जाकर दो दिनों में सम्पूर्ण जांच कर अपनी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
उन्होंने जांच रिपोर्ट में घटना के कारणों तथा दोषी व्यक्तियों का विवरण भी शामिल करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जांच रिपोर्ट मिलते होते ही राज्य सरकार दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा प्रभावितों को आर्थिक सहायता दिए जाने के संबंध में निर्णय लेगी।
इसके साथ ही उन्होंने जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को शांति-व्यवस्था बनाने के सख्त निर्देश भी दिए हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
