
lucknow | बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने पर कई हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बुलंदशहर स्याना रोड जामकर पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत भी हो गई है। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी की गठन किया गया है। यह जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने दी।
इंस्पेक्टर के हमराह सिपाही को भी गोली लगी है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी के पास खड़ी गाड़ियों को भी आग लगा दी। इस घटना में कथित रूप से पुलिस की गोली से घायल युवक सुमित आनंद को अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
गंभीर रूप से घायल स्याना कोतवाल सुबोध सिंह को औरंगाबाद सीएचसी लाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर डीएम, एसएसपी कई थानों की फ़ोर्स समेत डीआइजी मेरठ ज़ोन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
मृतक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार एटा के रहने वाले थे। मेरठ के पल्लवपुरम में भी मृतक इंस्पेक्टर का घर है। इंस्पेक्टर सुबोध सिंह राठौर उम्र (47) गांव तरगवा, थाना जैतरा जिला एटा के रहने वाले थे। मेरठ के मोदीपुरम स्थित मकान को बेचकर कई माह पहले परिवार नोएडा सेक्टर 42 में शिफ्ट हुआ था। मृत इंस्पेक्टर के दो बेटे हैं।।
बवाल को देखते हुए बुलंदशहर में इज्तिमा से लौट रहे हजारों वाहनों को देखते हुए हापुड़ रोड पर फोर्स लगाई गई है। एसपी देहात राजेश कुमार फोर्स के साथ हापुड़ रोड पर तैनात हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
