बस, मेट्रो के बाद, अब केबल कार से चलेंगे ?


basmetro

न्यूयॉर्क के लोगों को हर रोज़ कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन इनमें से सबसे मुश्किल एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना है.
ब्रुकलिन के विलियम्सबर्ग इलाक़े में जो लोग रह रहे हैं उनके लिए तो ये और भी अधिक मुश्किल होने वाला है.
वर्ष 2012 में चक्रवात सैंडी के बाद हुई बर्बादी के चलते ईस्ट रिवर के नीचे बने एल-लाइन सबवे सुरंग की मरम्मत की जानी है.
ऐसे में, 18 महीनों तक इस मरम्मत के काम के कारण इलाक़े के क़रीब तीन लाख लोगों को यात्रा का अपना अलग इंतज़ाम करना होगा.
इस ख़बर के बाद न्यूयॉर्क की ख़बरों से संबंधित ब्लॉग ‘गॉथमिस्ट’ ने वैकल्पिक परिवहन योजना के बारे में एक पुराना लेख खोज निकाला.
इस लेख में ईस्ट रिवर स्काईवे की बात की गई थी जो न्यूयॉर्क और मैनहैटन को केबल कार से जोड़ सकता है.
इस लेख में ‘ सिटी रिएलिटी’ नामक वेबसाइट के सीईओ डेनियल लेवी ने एल ट्रेन में लोगों की भीड़ देखने के बाद कहा था कि न्यूयॉर्क में रहने वालों को ईस्ट रिवर के नीचे नहीं बल्कि ऊपर से यात्रा करनी चाहिए.
केबल कार यात्रियों को शहर के मनमोहक दृश्य भी दिखाएगी और बिना कोई प्रदूषण फैलाए लोगों को एक जगह से दूसरी जगह बिना आवाज़ या प्रदूषण किए पहुंचा देगी.
जैसा कि प्रस्तावित था 10 करोड़ डॉलर की लागत से बनने वाला यह नेटवर्क हर घंटे पांच हज़ार लोगों को जगह से दूसरी जगह पहुँचा सकती है.


Scroll To Top
Translate »