कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी टीम जल्द ही सोनी टीवी पर अपने नए शो के साथ दिख सकते हैं.
‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में गुत्थी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “दोस्तों कपिल और सुनील जल्द ही सोनी पर दिखाई देंगे कॉमेडी स्टाइल में”
कलर्स चैनल पर ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के पिछले महीने अचानक ख़त्म होने के बाद कपिल के प्रशंसकों को उनके नए शो का इंतज़ार है.
कई लोगों का मानना है कि कलर्स के एक अन्य शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ को मिल रही तव्वजो के कारण कपिल ने शो बंद किया.
वहां कुछ लोगों को लगा कि कपिल के शो को छोड़कर जाने का कारण चैनल से मनमुटाव था, लेकिन असल वजह सामने नहीं आ पाई.
https://rashtriyadinmaan.com

