प्रसिद्ध मुक्केबाज माइक टायसन देखना चाहते हैं ‘साला खडूस’


madwn

मुंबई : विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज एवं पूर्व चैंपियन माइक टायसन अभिनेता आर माधवन की हालिया रिलीज फिल्म ‘साला खडूस’ देखना चाहते हैं. इस फिल्म के सह-निर्माता राजकुमार हिरानी हैं. व्यावसायिक मुक्केबाज ने फेसबुक के आधिकारिक पेज पर इस फिल्म को देखने की इच्छा जाहिर की. इसी फिल्म से रितिका सिंह ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है.
टायसन ने फेसबुक पर फिल्म से संबंधित समाचार के साथ लिखा, ‘मैं मुक्केबाजी वाली इस फिल्म को देखना चाहता हूं.’ फिल्म में मुक्केबाजी के कोच का चरित्र निभाने वाले प्रमुख कलाकार माधवन ने पिछले सप्ताह प्रदर्शित फिल्म को देखने की इच्छा के लिए टायसन का धन्यवाद किया.


Scroll To Top
Translate »