जाति का जिक्र करके विवादों में फंस गईं स्मृति ईरानी!


 

irani-580x395नई दिल्ली: हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित की खुदकुशी के मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है. कल शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था कि दलित छात्रों पर कार्रवाई करने वाली जांच समिति के अध्यक्ष भी दलित हैं. लेकिन अब स्मृति पर झूठ बोलने के आरोप लग रहे हैं और कांग्रेस उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर रही है.

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमूला की खुदकुशी के मामले में सफाई देते हुए कल शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी कहा था कि यूनिवर्सिटी के दलित छात्रों पर कारर्वाई करने वाली जांच समिति के अध्यक्ष भी दलित हैं लेकिन हैदराबाद यूनिवर्सिटी एससी एसटी स्टूडेंट वेलफेयर के डीन पी प्रकाश बाबू ने स्मृति की दलील को झूठा करार दिया है.

पी प्रकाश बाबू के बयान के बाद अब शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर विरोधियों के निशाने पर हैं. स्मृति ईरानी को बर्खास्त करने की मांग हो रही है.

आरोप लग रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय की चिट्ठी के बाद स्मृति ईरानी ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी प्रशासन पर दलित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव डाला था. दबाव के बाद पहले क्लीन चिट देने वाली जांच टीम ने रोहित समेत पांच छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया. कल स्मृति ईरानी सफाई देने खुद मीडिया के सामने आईं लेकिन उनके बयान पर भी अब विवाद हो गया है.


Scroll To Top
Translate »