लखनऊ- । वर्तमान समय में तकनीकि शिक्षा का बहुत ही महत्त्व है। इसके अलावां अत्यधिक महत्त्व पूर्ण है शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का भी समावेष होना। तभी शिक्षित और सभ्य राष्ट्र की कल्पना साकार हो सकेगी। ऐसा मानना है समाजसेविका श्रीमती अपर्णा यादव का।
श्रीमती यादव राजधानी के एक होटल में आई सी ऍफ़ ए आई विश्वविद्यालय हैदराबाद के सत्र 2016 -17 लिए बी0 टेक के प्रोस्पेक्टस के अनावरण के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधन कर रही थी। उन्होंने उपस्थित जनों का अभिवादन करते हुए आई सी ऍफ़ ए आई विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई की आई सी ऍफ़ ए आई विश्वविद्यालय मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखकर अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करेगा। यहाँ के छात्र, छात्राएं दुनिया भर में अपन और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
इसके अलावा श्रीमती यादव ने बालिकाओं को भी तकनीकि शिक्षा की तरफ प्रेरित किया। उन्होंने कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स आदि का उदहारण देते हुए कहा कि तकनीकि के क्षेत्र में इन महिलाओं के महारथ हासिल किया जिन पर हमें गर्व है। इसलिए बालिकाएं तकनीकि शिक्षा की तरफ ध्यान दें साथ ही संस्थान भी बालिकाओं को फोकस करें। उन्होंने हैदराबाद जाकर आई सी ऍफ़ ए आई विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण करने तथा सामाजिक संस्था ‘बी-अवेयर फाउंडेशन’ व्दारा महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकार सम्बंधित जागरूकता अभिेयान चलाने की भी बात कहीं।
उक्त अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में सी एम एस स्कूल की फाउंडर श्रीमती भारती गांधी, आई सी ऍफ़ ए आई विश्वविद्यालय के प्रबंधक श्री बॉबी राय, रीजनल मैनेजर श्री असीम भटनागर व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
https://rashtriyadinmaan.com

