
लखनऊ । एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने आवंटियों की सुविधा के लिए समस्त औपचारिकताऐं पूर्ण कराकर निबन्धन की कार्यवाही कराने के आदेशों के क्रम में दिनांक 17 एवं 18 नवम्बर को एक विशेष निबन्धन शिविर लगाया जा रहा है।
इस शिविर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्राधिकरण के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि शिविर आयोजित किये जाने का मुख्य उद्देश्य एक ही पटल पर आवंटियों की समस्याओं का निराकरण करना है। उन्होंने यह भी बताया कि दो दिवसीय शिविर में प्राधिकरण की अनिस्तारित सम्पत्तियों का निस्तारण भी किया जायेगा। यह शिविर प्रातः 11ः00 बजे से 02ः00 बजे तक आयोजित होगा।
https://rashtriyadinmaan.com
