सीबीअाई ने भ्रष्टाचार में सीजीएसटी कमिश्नर संसार चंद सहित 10 को गिरफ्तार किया


सेंट्रल एक्साइज और सर्विस टैक्स विभाग के कमिश्नर संसारचंद छह महीने पहले से जांच एजेंसियों के निशाने पर थे। शुक्रवार सुबह संसारचंद लखनऊ के लिए निकले, वहां से उन्हें दिल्ली जाना था लेकिन दिल्ली जाने से पहले ही फैजाबाद में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की दूसरी टीम सुबह से ही कानपुर में डटी है।

फैजाबाद से संसारचंद की गिरफ्तारी की सूचना के बाद शाम चार बजे सीबीआई अधिकारियों ने सर्वोदय नगर स्थित सेंट्रल जीएसटी मुख्यालय (पूर्व सेंट्रल एक्साइज, कस्टम व सर्विस टैक्स मुख्यालय) में छापा मार दिया। तीन सुपरीटेंडेंट अमन शाह, अजय श्रीवास्तव, राजीव सिंह चंदेल  और संसारचंद की पत्नी अविनाश कौर एवं उनके निजी सचिव सौरभ पांडेय सहित चार बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया। बिचौलियों में उद्यमी मनीष शर्मा (निदेशक शिशु सोप), अमित अवस्थी, अमन जैन, चंद्रप्रकाश उर्फ मोनू भी शामिल हैं। बिचौलियों पर घूस का पैसा अफसरों तक पहुंचाने का अारोप है।

सूत्रों के मुताबिक संसारचंद की छवि घूसखोर अधिकारियों के रूप में है। अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने एक सिंडीकेट बना लिया था, जिसके जरिए घूस की काली कमाई का ‘फ्लो’ नीचे से ऊपर तक होता था। इतनी ही नहीं उन्होंने दिल्ली मुख्यालय तक अपनी मजबूत लॉबी खड़ी कर ली थी।


Scroll To Top
Translate »