पुलिस महानिदेशक होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्‍ला ने ली ‘राम मंदिर’ बनाने की शपथ


 

surya-kumar-shukla-696x398

 

लखनऊ:  पुलिस महानिदेशक होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्‍ला  राम मंदिर निर्माण के सपने को पूरा करने की शपथ ले रहे हैं। सूबे के सीनियर पुलिस अधिकारी डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्‍ला ने लखनऊ यूनिवर्सिटी (एलयू) में खुले मंच से राम मंदिर को जल्‍द से जल्‍द बनाने की कसम खाई। सीनियर पुलिस अधिकारी का ये वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

 

सूर्य कुमार शुक्‍ला 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके द्वारा ली गई ये शपथ सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवेहलना भी है। लेकिन इन सबसे बेफिक्र डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्‍ला हर हाल में राम मंदिर को बनाने की कसम खाते और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में उनके साथ हिंदू मंच के आजम खान सबको शपथ दिलवाते नजर आ रहे हैं।डीजी स्‍तर के अधिकारी की इस हरकत से उन पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि जब सीनियर पदों पर बैठे अधिकारी ही इस तरह का धार्मिक उन्‍माद फैलाएंगे और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करेंगे तो प्रदेश में शांति व्‍यवस्‍था कैसे दुरुस्त रहेगी।


इस मामले पर डीजी सूर्यकुमार शुक्ला ने  बताया, कि ‘मैं उस कार्यक्रम में गया था। कुछ मुस्लिम लोग राम मंदिर निर्माण में सहयोग की बात कह रहे थे। मैंने उन्हें ये समझाया था कि उच्चतम न्यायालय ने भी ये कहा है कि हिन्दू-मुस्लिम अगर इस मामले में आपसी समझौते के साथ कुछ हल निकालना चाहते हैं, तो वो ऐसा कर सकते हैं।’


Scroll To Top
Translate »