मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पानी भरे गिलास से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का किया रियलिटी चेक


 

akhilesh_yadav_20161010_14816_10_10_2016

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परसों अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का रियलिटी टेस्ट किया। उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कम्पलीट पोर्शन का पानी से भरे गिलास के साथ रियलिटी चेक किया। मुख्यमंत्री खुद इस रियलिटी चेक के गवाह बने।

मुख्यमंत्री अखिलेश ने इस रियलिटी चेक के वीडियो को सोशल साइट्स पर शेयर भी किया है। मुख्यमंत्री के ट्वीट पर पोस्ट इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर सौ किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ रही गाड़ी के डैशबोर्ड पर एक पानी से भरा गिलास रखा है। इसके बावजूद पानी नहीं गिर रहा है।

ट्विटर पर सीएम अखिलेश के इस वीडियो को काफी लोगों ने शेयर और लिखे भी किया है। गौरतलब है प्रदेश में अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे छह लेन का बन रहा है।

इसके एक किलोमीटर के निर्माण पर 30 करोड़ रुपया खर्च हो रहा है। यह सूबे की दूसरी सबसे महंगी सड़क है। यमुना एक्सप्रेस वे प्रदेश की सबसे महंगी सड़क है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के 302 किमी की कंस्ट्रक्शन कॉस्ट 9056 करोड़ है। कुल लागत 15 हजार करोड़ बताई गई है।

Scroll To Top
Translate »