
लखनऊ: पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ के ऐशबाग रामलीला में शिरकत करेंगे। एसपीजी ने रामलीला का मंचन देखने वाले लोगों की संख्या को कम करने के लिए कहा है। वहीं, मोदी के सुरक्षा कारणों से आतिशबाजी और रावण दहन का कार्यक्रम उनके जाने के बाद रखा गया है। पीएम के स्वागत में एयरपोर्ट से रामलीला मैदान तक सड़क के दोनों ओर केसरिया झंडे और बैनर लगाए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री की अगवानी खुद गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। वे एयरपोर्ट पर पीएम की अगवानी करने के बाद उनके साथ रामलीला मैदान जाएंगे। रामलीला कमेटी ने सीएम
अखिलेश यादव को भी इनवाइट किया है। रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मंच के आस-पास भी नहीं पहुंच पाएंगे। मंच के आस-पास तक वहीं लोग पहुंच सकेंगे जिनके पास सुरक्षा एजेंसियों के पास होंगे।
पीएम के साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह,मेयर डा. दिनेश शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और व्यवस्था में लगे एक-दो नेता ही मंच पर होंगे। दिल्ली वापस लौटने से पहले मोदी रामलीला मैदान के बगल डा. दिनेश शर्मा के घर पर कुछ मिनट के लिए जा सकते हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
