अखिलेश यादव देंगे स्मार्टफ़ोन, कैसे करें आवेदन


 

chief-minister-akhilesh-yadav-will-smartphone-know-how-and-when-application-news-in-hindi-159272

लखनऊ. उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनितिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दिया हैं. वहीँ 2012 विधानसभा में लैपटॉप बांटने का दावा करने वाले सीएम अखिलेश यादव ने अब उत्‍तर प्रदेश अपनी चुनावी रणनीति तैयार करना शुरू कर दी है.

इस रणनीति के तहत इस बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी स्‍मार्टफोन योजना का लाभ लेने के लिए एक पोर्टल को लांच किया है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आज ही दिए गये वेबसाइट samajwadisp.in पर क्लिक कर पंजीकरण कराएँ. बता दें कि आज से पंजीकरण करने की प्रक्रिया चालू हो चूकी है, जिसकी आखरी तारीख 10 नवंबर 2016 है.

अखिलेश यादव ने इस स्‍कीम का लाभ उठाने के लिए पोर्टल का शुभारंभ आज लोकभवन में किया. इस मौके पर उन्‍होंने लैपटॉप पाने वाले लाभर्थियों से भी मुलाकात की. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यह स्‍कीम चुनाव में वोट बटोरने के मकसद से लांच की गई है. वहीं सरकार का कहना है कि यह योजना समाज में डिजिटल डिवाइड को दूर करने के लिए लांच की गई है.

योजना के तहत उत्‍तर प्रदेश सरकार की तरफ से दिए जाने वाले स्‍मार्ट फोन ऐप से प्रदेश सरकार की योजनाओं का एक ऐप पहले से ही इस फ़ोन होगा. जिनकी जानकारी से आपकी दिन-प्रतिदिन की आवश्यकताए पूरी होंगी . स्मार्टफोन के पूर्व स्थापित ऐप (APP) से प्रदेश सरकार की योजनाओ का लाभ आप तक सीधे पहुंचेगा. प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पाते समय बीच में किसी की कोई मध्यस्थता नहीं होगी, ना ही किसी को किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान करना होगा.

उन्होंने दावा किया है कि इस स्मार्टफोन के जरिये लाभार्थियों को ज्ञान, विज्ञान, प्रदेश व देश के आर्थिक आंकड़ो, कृषि एवं पैदावार सम्बन्धी आंकड़ों, चिकित्सा एवं न्याय व्यवस्था आदि क्षेत्रों की बृहद जानकारी होगी . इसके साथ ही यह नागरिक सुरक्षा में भी उपयोगी होगा.

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो, सबसे पहले उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए. आवेदक की आयु 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए.

इस तरह मिलेगा मुफ्त स्मार्टफोन

– मुफ्त समाजवादी स्मार्टफोन के लिए एक माह के अंदर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई शुरू हो जाएगी.
– यहां पहले पंजीयन : पहले पाओ’ की व्यवस्था के माध्यम से किया जाएगा. मतलब जो पहले रजिस्ट्रेशन कर लेगा उसे मुफ्त स्मार्टफोन       मिलने की उतनी ही ज्यादा संभावना होगी.
– ऑनलाइन पंजीयन करते समय केवल हाईस्कूल प्रमाण-पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करना जरूरी होगा. इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के समय     और कोई कागजात नहीं देने पड़ेंगे.
– समाजवादी स्मार्ट फोन’ के लाभार्थियों के चयन का तरीका पूरी तरह से पारदर्शी होगा. इसके लिये किसी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत   नहीं पड़ेगी.
– ऑनलाइन लाभार्थी के चयन के बाद स्मार्ट फोन सीधे लाभार्थी के घर भेजा जाएगा.

सिर्फ इन्हीं को मिलेगा
– ऑनलाइन आवेदन करने वाले के लिए उत्तर प्रदेश का नागरिक होना जरूरी है.
– एक जनवरी 2017 को उसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए.
– अगर कोई आवेदक निजी क्षेत्र में कार्यरत है और परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपए से कम है, तभी आवेदन किया जा सकेगा.
– इच्छुक लाभार्थी को कम से कम हाईस्कूल पास होना चाहिए.

इन्हें नहीं मिलेगा
– सरकारी सेवा में कार्य करने वाले व्यक्ति आवेदन के पात्र नहीं होंगे.
– अगर आवेदक का अभिभावक भी सरकारी सेवा में कार्यरत है तो वह भी आवेदन नहीं कर सकेगा.

सरकार बनी तब भी मिलेगा फोन
अखिलेश ने गत 31 अगस्त को एक कार्यक्रम में प्रदेश की जनता को सूचना क्रांति की नयी दुनिया से जोड़ने के लिये सभी को मुफ्त मोबाइल फोन देने का संकेत देते हुए कहा था कि यह सपा के घोषणापत्र का भी हिस्सा होगा. स्मार्ट फोन का वितरण वर्ष 2017 की दूसरी छमाही में किया जाएगा. चुनाव से पहले यह घोषणा की गयी है और वितरण का समय अगले साल की दूसरी छमाही तय की गयी है. यानी अगर अगली सरकार भी सपा की बनी, तो ही लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा.


Scroll To Top
Translate »